एमएस धोनी का IPL करियर खत्म! CSK ने किया संन्यास का ऐलान, अब संभालेंगे टीम की नई जिम्मेदारी
MS Dhoni Retirement: धोनी ने 18 साल बाद IPL को कहा अलविदा, CSK में संभालेंगे मेंटर की जिम्मेदारी
MS Dhoni IPL Retirement: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। अब वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में मेंटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही खिलाड़ी के तौर पर धोनी का 18 साल का आईपीएल सफर समाप्त हो गया है।
Meant to be! 💛
#ForOurThala https://t.co/ar0OMlu9uc
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
CSK ने भावुक पोस्ट कर दी जानकारी
एमएस धोनी की नई भूमिका की जानकारी देते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने लिखा, “जीवन में एक बार आने वाला खिलाड़ी। एक नया रोल। हमेशा का रिश्ता। एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर का पद संभाल लिया है।”
फ्रेंचाइजी ने आगे कहा कि धोनी शुरुआत से ही टीम के सफर का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने टीम को अनगिनत जीत दिलाई हैं और अब सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। CSK ने यह भी कहा कि चेन्नई हमेशा धोनी का घर रहेगा।
चुपचाप IPL को कहा अलविदा
चेन्नई सुपर किंग्स की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने एक वीडियो में बताया कि धोनी ने 14 तारीख को ही उन्हें जानकारी दे दी थी कि वह इस सीजन आईपीएल नहीं खेलेंगे। उन्होंने अपना नाम रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने के लिए भी कहा था।
धोनी ने एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में बिना किसी शोर-शराबे के क्रिकेट को अलविदा कहा। इससे पहले उन्होंने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी अचानक संन्यास लिया था। खास बात यह रही कि धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल, दोनों से विदाई के लिए कोई भव्य समारोह या विदाई मैच नहीं चुना।
अब वह खिलाड़ी के रूप में मैदान पर नजर नहीं आएंगे, बल्कि मेंटर बनकर चेन्नई सुपर किंग्स की युवा पीढ़ी को तैयार करेंगे।
CSK को पांच बार बनाया IPL चैंपियन
धोनी साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए थे। उनकी कप्तानी में CSK ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। टीम ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब अपने नाम किया।
साल 2015 और 2016 में चेन्नई पर प्रतिबंध लगा था। इस दौरान धोनी ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट की कप्तानी भी की। चेन्नई की वापसी के बाद वह फिर से अपनी पुरानी टीम के साथ जुड़ गए।
ऐसा रहा एमएस धोनी का IPL करियर
एमएस धोनी ने अपने आईपीएल करियर में चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट सहित दो टीमों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कुल 278 मुकाबले खेले और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए।
- कुल मैच: 278
- कुल रन: 5439
- स्ट्राइक रेट: 137.45
- औसत: 38.30
- अर्धशतक: 24
- IPL खिताब: कप्तान के रूप में 5
धोनी का आईपीएल करियर भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका रिश्ता आगे भी जारी रहेगा। अब देखना होगा कि मेंटर के रूप में थाला अपनी टीम को कितनी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।
OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛
A once-in-a-lifetime player.
A new role. A bond that lasts forever 💛
Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!
Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning.
From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home.
Read more : https://t.co/YKsoHYE51A
#WhistlePodu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026

